Photo- ANI
Nashik Rain: महाराष्ट्र के नासिक में लगातार हो रही बारिश के कारण गोदावरी नदी उफान पर है, जिससे क्षेत्र के कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं. समाचार एजेंसी ANI ने नासिक में जलमग्न मंदिरों का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल जलमग्न हो गए हैं. हालांकि, अधिकारी बाढ़ की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं. उन्होंने यहां के स्थानीय लोगों से सुरक्षित रहने और प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.
गोदावरी नदी में डूबे कई ऐतिहासिक मंदिर
#WATCH | Maharashtra: Various temples were inundated under the Godavari river in Nashik, following incessant rainfall in the region. pic.twitter.com/oHjGYbTvDs
— ANI (@ANI) August 5, 2024













QuickLY