देश

Heat Wave Alert: दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, आज से 18 मई तक इन राज्यों में गर्मी का ताजा दौर शुरू होने की संभावना है.

Heat Wave Alert: दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
(Photo : X)

Heat Wave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, आज से 18 मई तक इन राज्यों में गर्मी का ताजा दौर शुरू होने की संभावना है. इस दौरान गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इस हफ्ते के अंत तक कई राज्यों में पारा 45 डिग्री पहुंचने की आशंका है. मौसंम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में इस वक्त शुष्क पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं. इसकी वजह से यहां के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई के आसपास केरल में प्रवेश कर जाएगा. इसके अलावा अन्य राज्यों में भी इस साल मानसून जल्दी आ सकता है.

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और यूपी के लिए हीटवेव का अलर्ट

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).