Heat Wave: बिहार में जानलेवा गर्मी, लू से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत
उत्तर भारत में गर्मी और लू का कहर जारी है. बिहार में शुक्रवार को को लू से 14 लोगों की जान चली गई. बिहार में पिछले 24 घंटे में लू लगने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई.
पटना, 31 मई: उत्तर भारत में गर्मी और लू का कहर जारी है. बिहार में शुक्रवार को को लू से 14 लोगों की जान चली गई. बिहार में पिछले 24 घंटे में लू लगने से 10 मतदान कर्मियों सहित 14 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी.आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अधिकतर मौतें भोजपुर में हुईं, जहां चुनाव ड्यूटी पर तैनात पांच अधिकारियों की लू लगने से मौत हो गई. बयान में कहा गया है कि रोहतास में तीन चुनाव अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि कैमूर और औरंगाबाद जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक राज्य में लू से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं. कुछ लोकल रिपोर्ट्स में आंकड़ा और अधिक है. राज्य में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. लू लगने से 300 से अधिक बीमार हो गए. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चार अन्य लोगों की मौत हो गई. बयान में कहा गया है कि मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है, क्योंकि कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. गुरुवार को बक्सर 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म जगह रहा. भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र 8 जून तक बंद कर दिए गए हैं.
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "जब विपक्ष के दबाव के कारण सरकारी स्कूल पहले ही बंद हो चुके हैं, तो शिक्षकों को इस भीषण गर्मी में स्कूल आने के लिए क्यों कहा जा रहा है? जब छात्र ही स्कूल नहीं आएंगे, तो शिक्षक क्या करेंगे? इस भीषण गर्मी में शिक्षकों को छुट्टी दी जानी चाहिए." बिहार में लोकसभा की 40 सीट के लिए सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें से आठ सीट पर मतदान शनिवार को होना है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

