देश

एचडीएफसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी के रूप में बाटे 2,300 करोड़ रुपये

मकान, दुकान और जमीन के लिए कर्ज देने वाली कंपनी एचडीएफसी लि. ने बुधवार को कहा कि उसने सरकार की प्रमुख आवासीय योजना पीएमएवाई के तहत 2,300 करोड़ रुपये से अधिक सब्सिडी का वितरण किया है. ...

एचडीएफसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी के रूप में बाटे 2,300 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री आवास योजना (Photo Credit- Twitter ANI)

मकान, दुकान और जमीन के लिए कर्ज देने वाली कंपनी एचडीएफसी लि. ने बुधवार को कहा कि उसने सरकार की प्रमुख आवासीय योजना पीएमएवाई के तहत 2,300 करोड़ रुपये से अधिक सब्सिडी का वितरण किया है. इससे पहली बार मकान खरीदने वाले एक लाख से अधिक लोगों को लाभ हुआ है. एचडीएफसी ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 2,300 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है जिससे 1,04,000 परिवारों को लाभ हुआ है. यह सब्सिडी पीएमएवाई ‘क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी’ योजना (सीएलएसएस) के तहत दी गई है.

कंपनी ने सीएलएसएस के तहत आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लोगों (ईडब्ल्यूएस), कम आय वर्ग के समूह (एलआईजी) तथा मध्यम आय वर्ग समूह (एमआईजी) के लोगों को मकान खरीदने के लिए 22,136 करोड़ रुपये आवास ऋण को मंजूरी दी. एचडीएफसी ने सरकार के सभी के लिए सस्ते मकान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय तथा राष्ट्रीय आवास बैंक के साथ भागीदारी की है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2019 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).