Hathras Gangrape Case: उत्तर प्रदेश के ADG प्रशांत कुमार ने कहा-पीड़िता का पुलिस ने जबरन नहीं कराया अंतिम संस्कार

यूपी के हाथरस में हुए गैंगरेप मामले में पीड़िता की मौत के बाद से ही देश की सियायत गरमाई हुई है. विपक्ष लगातार यूपी की बीजेपी सरकार पर हमलावर है. दूसरी तरफ पीड़िता के अंतिम संस्कार को लेकर यूपी पुलिस कटघरे में नजर आ रही है. दरअसल पुलिस पर आरोप है कि बिना परिवार की अनुमति के बिना पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है.

प्रशांत कुमार, एडीजी-लॉ एंड ऑर्डर (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 30 सितंबर. यूपी (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras Gangrape Case) में हुए गैंगरेप मामले में पीड़िता की मौत के बाद से ही देश की सियायत गरमाई हुई है. विपक्ष लगातार यूपी की बीजेपी सरकार पर हमलावर है. दूसरी तरफ पीड़िता के अंतिम संस्कार को लेकर यूपी पुलिस कटघरे में नजर आ रही है. दरअसल पुलिस पर आरोप है कि बिना परिवार की अनुमति के बिना पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है. लगातार हो रही बयानबाजी के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार (ADG Prashant Kumar) ने मामले पर बयान देते हुए साफ किया कि पुलिस ने पीड़िता का जबरन अंतिम संस्कार नहीं कराया है.

हाथरस गैंगरेप मामले पर बात करते हुए यूपी पुलिस के एडीजी ( लॉ एंड ऑर्डर ) प्रशांत कुमार ने कहा कि कल सुबह पीड़िता की मृत्यु हो गई थी और देर रात पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो परिवार वालों की सहमति से और उनकी उपस्थिति में अंतिम संस्कार कराया गया था. यह भी पढ़ें-Hathras Gangrape: पीड़िता की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के लिए बनाई तीन-सदस्यीय SIT, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

ANI का ट्वीट-

प्रशांत कुमार ने कहा कि कुछ महिलाओं द्वारा आरोप लगाए गए हैं, परन्तु सत्य यही है कि उनकी उपस्थित से और सहमति से (अंतिम संस्कार) कराया गया था. शांति व्यवस्था के लिए वहां पुलिस उपस्थित थी. डेड बॉडी भी खराब हो रही थी, इसलिए घर के लोगों ने सहमति जताई थी कि रात को ही कर देना उचित होगा.

गौर हो कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत मंगलवार को हुई. जिसके बाद देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. यूपी पुलिस पर आरोप है कि पीड़िता के अंतिम संस्कार के दौरान उसके परिवार को घर में बंद किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड