सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर में दावा किया गया है कि हरियाणा में पंचायती राज चुनाव के निर्वाचित उम्मीदवार केवल तीन साल ही काम करेंगे. हालांकि, यह यह खबर फर्जी और भ्रामक है. हरियाणा सरकार द्वारा कराए गए फैक्ट चेक में कहा गया है कि पंचायती राज चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अधिसूचना पूरी तरह फर्जी है. हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि पंचायती राज के प्रतिनिधि पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए चुने जाएंगे.
पंचायती राज चुनाव के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह नोटिफिकेशन पूरी तरह से फर्जी है। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री धनपत सिंह ने कहा कि पंचायती राज के प्रतिनिधि पूरे पांच साल के लिए चुने जाएंगे। #Haryana #DIPRHaryana #FactCheck #DIPRHaryanaFactCheck #FactCheckDIPR pic.twitter.com/mgGMHbLxPD
— Fact Check Haryana (@FactCheckDIPR) October 16, 2022












QuickLY