Kushinagar Murder: यूपी के कुशीनगर जिले में एक विवाहिता का शव तालाब किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिला है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है. मृतका के शव के पास से शराब की कुछ बोतलें भी मिली हैं. इसके अलावा मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान देखे गए हैं. दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
यूपी के जिला कुशीनगर में महिला की हत्या। तालाब किनारे अर्द्धनग्न हालत में शव मिला। पास में ही बोतल-खाली ग्लास पड़े मिले हैं। pic.twitter.com/NGLwJA4zKx
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 22, 2024
#KUSHINAGAR के थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बसडिला पाण्डेय में एक महिला के शव मिलने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की बाईट-#UPPolice pic.twitter.com/sHPxG4w6uT
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) March 22, 2024













QuickLY