देश

स्कूल में छात्रों की कलाई में 'राखी' देखकर गुस्साए शिक्षक ने उठाया ये कदम, सरकार ने मांगी सफाई

इस पुरे मसले पर शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा ने आज कहा कि स्कूल को नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि घटना अनुचित है. हम ऐसा कोई कृत्य सहन नहीं करेंगे जो धार्मिक भावनाओं को आहत करता हो.

स्कूल में छात्रों की कलाई में 'राखी' देखकर गुस्साए शिक्षक ने उठाया ये कदम, सरकार ने मांगी सफाई
राखी (Photo Credit-Wikipedia)

अहमदाबाद: अक्सर स्कूल प्रशासन द्वारा लिए गए अजीबोगरीब फैसले सामने आते रहते है. ताजा मामले में गांधीनगर के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्रों की कलाई से जबरन राखी काटने के मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा. गुजरात सरकार ने स्कूल से सफाई मांग ली. बताना चाहते है कि कुछ माता-पिता ने शिक्षा विभाग को शिकायत की थी कि माउंट कारमेल हाई स्कूल के एक शिक्षक ने रक्षाबंधन के अगले दिन पांचवी कक्षा के छात्रों की कलाइयों पर बंधी राखियों को कैंची से काट दिया.

इस पुरे मसले पर शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडासमा ने आज कहा कि स्कूल को नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि घटना अनुचित है. हम ऐसा कोई कृत्य सहन नहीं करेंगे जो धार्मिक भावनाओं को आहत करता हो. मेरे विभाग ने स्कूल को नोटिस जारी किया है और पूछा है कि यह किसने किया और किसने इसके लिए आदेश दिए थे. जवाब मिलने के बाद हम आगे फैसला करेंगे. यह भी पढ़े-जमशेदपुर: स्कूल प्रबंधन का तुगलकी फरमान, रक्षाबंधन के दिन मेहंदी लगाने पर 90 छात्राओं को किया निलंबित

विवाद बढ़ते ही राजनीति शुरू हो गयी है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों ने कथित घटना को लेकर आज स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया.

ABVP नेता ऋषिकेश मंडलिया ने दावा किया कि जब प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधक से इस बारे में कहा तो उन्होंने ऐसी किसी घटना का खंडन किया। स्कूल प्रशासन टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं था. इस पुरे मसले पर स्कूल प्रशासन का बयान सामने आने के बाद ही सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी ऐसा माना जा रहा है. यह भी पढ़े-सरहद की सुरक्षा में डटा भाई सालों से नहीं आया घर, बहन ने राखी के साथ भेजा प्यार भरा संदेश; कहा- मुझे मेरे फौजी भाई पर गर्व है

गौरतलब है की इससे पहले झारखंड के जमशेदपुर में एक स्कूल में पढ़ने वाली 90 छात्राओं को रक्षाबंधन के दिन मेंहदी लगाना मंहगा पड़ गया था. सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने मेंहदी लगाने के आरोप में स्कूल के 90 छात्राओं को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया. स्कूल के इस फैसले का अभिभावकों ने विरोध किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2018 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).