Triple Murder in Gujarat: नौकरी से निकालने जाने पर शख्स ने फर्म के मालिक, उसके पिता और चाचा को मौत के घाट उतारा

गुजरात के सूरत में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक व्यक्ति और उसके सहयोगी ने रविवार को एक कशीदाकारी फर्म के मालिक, उसके पिता और चाचा की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सूरत (गुजरात), 25 दिसंबर: गुजरात के सूरत में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक व्यक्ति और उसके सहयोगी ने रविवार को एक कशीदाकारी फर्म के मालिक, उसके पिता और चाचा की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. VIDEO: गर्लफ्रेंड को पटका, फिर मुंह पर मारी लात, अब बॉयफ्रेंड के घर पर चला बुलडोजर

उन्होंने बताया कि सूरत शहर में अमरोली इलाके के अंजनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेदांत टेक्सो कंपनी में यह तिहरा हत्याकांड हुआ. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूरत पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है.

पुलिस उपायुक्त (जोन 5) हर्षद मेहता ने कहा, “आरोपी और उसका सहयोगी रविवार सुबह फर्म में आया था तथा इसके मालिक,उनके पिता और चाचा की चाकू मार कर हत्या कर दी.” मृतकों की पहचान कल्पेश ढोलकिया (36), धनजी ढोलकिया (61) और घनश्याम राजोडिया (48) के रूप में हुई है.

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “कशीदाकारी फर्म के मालिक और उसके कर्मचारी के बीच विवाद होने के बाद यह घटना हुई. आरोपी से पूछताछ में पता चला कि फैक्टरी के मालिक ने 10 दिन पहले इस व्यक्ति को नौकरी से निकाल दिया था क्योंकि वह रात्रि ड्यूटी के दौरान सोते पाया गया था. उस समय उनके बीच तीखी बहस हुई थी.”

मेहता ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को धारदार हथियारों से लैस होकर फैक्टरी में जाते हुए और कंपनी के मालिक, उसके पिता और चाचा पर कई बार हमला करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कहा, “पूरी घटना बहुत गंभीर और दुखद है. सूरत पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई गई थी.” उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उनके नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है.

उन्होंने कहा, “फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हमारा लक्ष्य एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र दाखिल करना है. प्राथमिक जांच से पता चला कि आरोपी ने फर्म के मालिक से विवाद होने के बाद ऑनलाइन चाकू खरीदा था.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड