Gujarat Hospital Fire: भरूच में बड़ा हादसा, कोविड सेंटर में आग लगने से 18 की मौत

गुजरात के भरूच में शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल में बने कोरोना केयर वार्ड में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई. हादसा रात करीब 12.30 बजे हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची.

कोविड केयर सेंटर में आग लगने से 18 की मौत (Photo: ANI)

भरूच: गुजरात (Gujarat) के भरूच (Bharuch) में शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल में बने कोरोना केयर वार्ड में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई. हादसा रात करीब 12.30 बजे हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची. यहां पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था. भीषण आग को देख हॉस्पिटल में भगदड़ मच गई. आग की चपेट में हॉस्पिटल के मरीज आ गए. इस हादसे में 18 लोगों की मौत की सूचना है. Black Marketing of Remadecevir: रेमडेसिविर बेचते पकड़े गए दो निजी चिकित्सकों को कोविड-19 रोगियों की सेवा करने का गुजरात की अदालत ने आदेश दिया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुबह 6.30 बजे की सूचना के अनुसार, हादसे में मरने वालों की संख्या 18 थी. आग लगने के तुरंत बाद, हमने 12 लोगों की मौत की पुष्टि की थी." भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुडास्मा ने बताया था कि COVID-19 वार्ड में 12 मरीजों की मौत आग और धुएं के कारण हुई. इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई.

मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट 

यह अस्पताल भरूच-जंबूसर राजमार्ग पर स्थित है, जो राज्य की राजधानी अहमदाबाद से लगभग 190 किमी दूर है और एक ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है. अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाने के साथ ही लगभग 50 मरीजों को स्थानीय लोगों द्वारा बचाया गया. उन्हें नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है.

भरुच में COVID केयर सेंटर के ट्रस्टी ज़ुबेर पटेल ने कहा, यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे भरूच के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. पुलिस और प्रशंसा की मदद से, हम रोगियों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर रहे हैं. घटना में 14 मरीजों और 2 स्टाफ नर्सों की जान चली गई.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट