Building Balcony Collapse in Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादस, जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान इमारत की बालकनी गिरी, 11 लोग घायल- Video
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादस हुआ हैं. जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक बिल्डिंग की बालकनी का कुछ हिस्सा गिरने से हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है
- Read in
- हिंदी
Building Balcony Collapse in Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादस हुआ हैं. जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान एक बिल्डिंग की बालकनी का कुछ हिस्सा गिरने से हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं. घायलों में ऊपर से गिरने और नीचे खड़े लोग भी शामिल हैं. हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है. घायलों में बच्चे भी शामिल है. हादसे को लेकर वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि जगन्नाथ रथ यात्रा देखने को लेकर बड़ी संख्या में लोग बालकनी पर खड़े हुए हैं. इस बीच बालकनी लोगों का भार नहीं संभाला सकने की वजह से धडाम से लोगों को लेकर नीचे आ गया. जिसके बाद चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग खतरनाक और जर्जर थी. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नगर निगम की ओर से नोटिस दिया गया था या नहीं.
Video:
◆ गुजरात: अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा
◆ इमारत की बालकनी गिरने से 11 घायल#RathYatra | #AhmedabadRathYatra | #Ahmedabad pic.twitter.com/hOqywEJGP3
— News24 (@news24tvchannel) June 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

