कोरोना वायरस से संक्रमित गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख का निधन, सदमे में पार्टी

कोरोना वायरस से संक्रमित गुजरात के दिग्गज कांग्रेस नेता और पार्षद बदरुद्दीन शेख का निधन हो गया है. कुछ समय पहले ही बदरुद्दीन शेख कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे. कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने बदरुद्दीन शेख की निधन की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है.

बदरुद्दीन शेख (Photo Credits: Facebook)

अहमदाबाद: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित गुजरात (Gujarat) के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पार्षद बदरुद्दीन शेख का रविवार को निधन हो गया है. कुछ समय पहले ही वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख (Badaruddin Sheikh) कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल (Shaktisinh Gohil) ने उनके निधन की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े बदरुद्दीन शेख की मौत कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं के कारण हुई है. अहमदाबाद (Ahmedabad) के बेहरामपुरा (Behrampura) क्षेत्र से पार्षद ने करीब दो हफ्ते पहले अपनी जांच कराई थी जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था. गुजरात में कोविड-19 के 230 नए मामले, मरने वालों की संख्या 151 हुई

अहमदाबाद नगर पालिका के आयुक्त विजय नेहरा के मुताबिक पूर्व विपक्षी नेता शेख की रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. तब तक वह अपने घर में पृथक-वास में थे. बेहरामपुरा दानिलिमड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सात दिन का कर्फ्यू भी लगाया गया था.

उल्लेखनीय है कि गुजरात के जमालपुर (Jamalpur) से कांग्रेस विधायक (MLA) इमरान खेड़ावाला (Imran Khedawala) भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित है. फिलहाल इमरान खेड़ावाला को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल (Sardar Vallabhbhai Patel Hospital) में इलाज चल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Chinnaswamy Stadium Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट