Gujarat: जूनागढ़ में दो मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी (Watch Video)

गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक दो मंजिला इमारत ढह गई. हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. न्यूज एजेंसी ANI ने घटनास्थल का वीडियो भी जारी किया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 12-15 लोग मलबे में दबे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा है. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि, ये इमारत सब्जी मंडी के पास थी और इसके नीचे दुकानें भी मौजूद थीं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इमारत काफी पुरानी थी. शनिवार को शहर में आई बाढ़ के चलते इसकी नींव और कमजोर हो गई थी. इसी के चलते आज इमारत ढह गई.

https://www.bhaskarhindi.com/national/big-accident-building-collapses-in-junagadh-gujarat-10-12-people-feared-trapped-949928