Modi-Trump Meet: पीएम मोदी 12-13 फरवरी को करेंगे अमेरिका का दौरा, डोनाल्ड ट्रंप से होगी अहम मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की.

Donald Trump, PM Modi | PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी फ्रांस और अमेरिका का फरवरी के दूसरे सप्ताह में दौरा करेंगे. पीएम मोदी दौरे के दौरान अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात करेंगे. यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी पहले कुछ विश्व नेताओं में शामिल होंगे, जिनसे वे मुलाकात करेंगे.

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति के आमंत्रण 10-12 फरवरी को फ्रांस जाएंगे. वो 10 फरवरी की शाम को पेरिस पहुंचेंगे और राष्ट्रपति द्वारा आयोजित डिनर के लिए भाग लेंगे. 11 फरवरी को ए आई सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका जाएंगे. दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.

ट्रंप ने खुद किया था पीएम मोदी को आमंत्रित

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को विशेष रूप से व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया था. डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने कहा था, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी से लंबी बातचीत की, और वे अगले महीने (फरवरी में) व्हाइट हाउस आ रहे हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट