सीएम चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में बोले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सरकार को आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे का वादा पूरा करना चाहिए
: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Ex- PM Manmohan Singh) ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा अविलंब पूरा करना चाहिए
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Ex- PM Manmohan Singh) ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा अविलंब पूरा करना चाहिए. आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (CM N. Chandrababu Naidu)) का समर्थन करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘संसद में जब इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी तो सभी पार्टियों ने इस मांग का समर्थन किया था.मैं नायडू के साथ खड़ा हूं.’’
उन्होंने कहा कि बिना किसी विलंब के आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि इस राज्य को विशेष दर्जा दिया जाए.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, कई घायल; Disturbing Video
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन: हैदराबाद में सितारों का जमावड़ा, जानें, स्थान, समय और मेहमानों की लिस्ट
\