Gorakhpur News: गोरखपुर में 35 वर्षीय चाची ने नाबालिग भतीजे को दे बैठी दिल, घर से भागने के बाद थी शादी की तैयारी, पकड़े गए

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 35 वर्षीय चाची अपने 15 वर्षीय नाबालिग भतीजे के साथ घर से फरार हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों को बरामद किया, जिसके बाद काफी हंगामे के बीच मामला शांत हुआ

Pixabay

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां एक 35 वर्षीय महिला अपने ही 15 वर्षीय नाबालिग भतीजे के साथ फरार हो गई. घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा है. पुलिस ने करीब 15 दिनों की तलाश के बाद दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि महिला अपने भतीजे के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी.

26 जनवरी से लापता थे दोनों

जानकारी के अनुसार, महिला और उसका नाबालिग भतीजा बीते 26 जनवरी से अचानक घर से लापता हो गए थे. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली शुरू की. यह भी पढ़े: VIDEO: चाची का भतीजे पर आया दिल तो गांव में मंदिर में पति के सामने रचा ली शादी, बिहार के जमुई जिले की घटना

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज मिले, जिससे उनके ठिकाने का पता चला. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर थाने ले आई. पूछताछ में यह बात सामने आई कि महिला और नाबालिग किशोर एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और घर से भागकर शादी करने की योजना बना रहे थे.

परिजनों की समझाइश के बाद समझौता

थाने पहुंचने के बाद महिला ने किशोर के साथ रहने और शादी करने की जिद जारी रखी. इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी थाने पहुंच गए. घंटों चली गहमागहमी और सामाजिक लोक-लाज का हवाला देने के बाद, परिजनों ने किसी तरह महिला और किशोर को समझाया.

बिना कानूनी कार्रवाई के घर वापसी

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति और आपसी तालमेल से मामला सुलझ गया. परिजनों ने लिखित रूप में समझौते की बात कही और पुलिस से किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने का अनुरोध किया. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिदायत देकर उनके घर भेज दिया. हालांकि, यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Share Now

\