देश

सोना और चांदी के दामों में आई उछाल, गोल्ड 150 रुपये तो सिल्वर 410 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा

मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 150 रुपये बढ़कर 32,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया.

सोना और चांदी के दामों में आई उछाल, गोल्ड 150 रुपये तो सिल्वर 410 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा
सोना और चाँदी (Photo Credit-Twitter)

नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक रुख और आभूषण कारोबारियों की लिवाली से दिल्ली (Delhi) सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना (Gold) 150 रुपये बढ़कर 32,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ाने से चांदी (Silver) भी 410 रुपये उछल कर 40,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी. सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में मजबूत रुख और घरेलू आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं के लिवाली बढ़ाने से सोने के भाव में तेजी रही.

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.33 प्रतिशत बढ़कर 1,289.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 15.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 150-150 रुपये मजबूत होकर 32,650 रुपये और 32,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले सत्र में सोना 190 रुपये टूटा था.

यह भी पढ़ें: सोने के दाम में भारी गिरावट, जानें सोने-चांदी के दाम

हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 25,200 रुपये प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर रही. वहीं, चांदी हाजिर 410 रुपये बढ़कर 40,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 136 रुपये बढ़कर 39,309 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपये और 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).