देश

Gurugram: अवैध संबंध के शक में युवक ने प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, लिव-इन में रहते थे कपल

राहुल को पीड़िता पर अफेयर का शक था. पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले ढाई साल से लिव-इन में रह रहे थे और दो दिन पहले गांव में शिफ्ट हो गए थे.

Gurugram: अवैध संबंध के शक में युवक ने प्रेमिका को मौत के घाट उतारा, लिव-इन में रहते थे कपल
(Photo Credit : Pixabay)

गुरुग्राम, 4 जून: गुरुग्राम के राठीवास गांव में शनिवार सुबह एक 21 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर हत्या कर दी, जिस पर उसे प्रेम संबंध होने का शक था. आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को हत्या की सूचना दी. Chennai: प्रेमी संग मिलकर मां बेचती थी नाबालिग बेटी का भ्रूण, 12 साल की उम्र से होता रहा यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के भिवाड़ी निवासी आरोपी राहुल गुज्जर (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी ने कहा कि गुर्जर ने हरियाणा के पलवल जिले की रहने वाली अपनी प्रेमिका भारती का गला रेत कर कथित तौर पर हत्या कर दी.

उन्होंने कहा कि राहुल को पीड़िता पर अफेयर का शक था. पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले ढाई साल से लिव-इन में रह रहे थे और दो दिन पहले गांव में शिफ्ट हो गए थे. आरोपी को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने कहा कि बिलासपुर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में आगे की जांच जारी है.

बिलासपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मलिक ने कहा, ‘‘आरोपी सोनू को महिला के अवैध संबंध होने का संदेह था. दोनों के बीच शनिवार सुबह इसी मुद्दे को लेकर बहस भी हुई. सोनू ने महिला पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हमने आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).