गरीब रथ एक्सप्रेस में लड़की से रातभर छेड़खानी करता रहा सफाईकर्मी, पहले मांगा मोबाइल नंबर फिर...
गरीब रथ में एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है. लड़की अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस से एग्जाम देने जालंधर से बिहार के मोतिहारी जा रही थी. यात्रा के दौरान ट्रेन में तैनात सफाईकर्मी ने उससे छेड़खानी की.
लखनऊ: गरीब रथ में एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है. लड़की अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस से एग्जाम देने जालंधर से बिहार के मोतिहारी जा रही थी. यात्रा के दौरान ट्रेन में तैनात सफाईकर्मी ने उससे छेड़खानी की. आरोपी सफाईकर्मी लखनऊ स्टेशन से हाजीपुर स्टेशन तक लड़की को परेशान करता रहा. करीब 12 घंटे तक लड़की ने लखनऊ से मुजफ्फरपुर तक डर के साये में सफर किया. आखिर में आरोपी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया. लखनऊ से मुजफ्फरपुर की दूरी 550 KM से ज्यादा है. UP Shocker: पत्नी पर तेज़ाब फेंकने के जुर्म में व्यक्ति को 10 साल कैद की सज़ा.
आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है. वह गरीब रथ में निजी एजेंसी का अनुबंध पर सफाईकर्मी है. छात्रा ने सफाईकर्मी के खिलाफ जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की जालंधर में एएनएम की पढ़ाई करती है. स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा देने के लिए वो अपनी सहेली के साथ मोतिहारी जा रही थी. इसके लिए वो अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार हुई थी. लखनऊ आते ही ट्रेन में तैनात एक सफाईकर्मी ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया.
रात भर डर के साए में रही लड़की
लड़की ने बताया कि रात 9 बजे के करीब ट्रेन लखनऊ पहुंची. यहां ऊपर वाली बर्थ से उतरकर मोबाइल चार्ज करने नीचे आई. इसी बीच एक सफाईकर्मी भी वहां आ गया और उसे परेशान करता रहा. वह लड़की का नंबर मांगने लगा और नहीं देने पर परेशान करने लगा. आरोपी बार-बार वो लड़की के पास आता और खाने-पीने का सामान जबरन देने की कोशिश करता. सफाईकर्मी लगातार छेड़खानी किए जा रहा था. डर के कारण पीड़िता पूरी रात सो नहीं सकी.
जब सुबह हुई तो एक पुलिसकर्मी की नजर सफाईकर्मी की हरकतों पर पड़ गई. लड़की समेत दूसरे यात्रियों ने भी शिकायत की. इस बीच कुछ यात्रियों ने सौरभ को दबोच लिया. जिसके बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी को खबर दी गई. जैसे ही मुजफ्फरपुर जंक्शन आया उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

