देश

गिफ्ट निफ्टी का टर्नओवर मई में ऑल-टाइम हाई 102.35 अरब डॉलर रहा

गिफ्ट निफ्टी ने रविवार को ऐलान किया कि उसका टर्नओवर मई में 102.35 अरब डॉलर (8,75,098 करोड़ रुपए) रहा है, जो कि एक्सचेंज की ओर से रिकॉर्ड किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

गिफ्ट निफ्टी का टर्नओवर मई में ऑल-टाइम हाई 102.35 अरब डॉलर रहा

मुंबई, 1 जून : गिफ्ट निफ्टी ने रविवार को ऐलान किया कि उसका टर्नओवर मई में 102.35 अरब डॉलर (8,75,098 करोड़ रुपए) रहा है, जो कि एक्सचेंज की ओर से रिकॉर्ड किया गया अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

इस दौरान गिफ्ट निफ्टी पर 20.10 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स का कारोबार हुआ. इससे पहले अप्रैल में गिफ्ट निफ्टी पर 100.93 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था, जो कि उस समय सबसे उच्चतम स्तर था. हर महीने टर्नओवर को नया रिकॉर्ड दिखाता है कि गिफ्ट निफ्टी पर निवेशकों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बयान में कहा, "यह उपलब्धि भारत की विकास कहानी के लिए एक बेंचमार्क के रूप में गिफ्टी निफ्टी में बढ़ती वैश्विक निवेशकों की रुचि और विश्वास को दर्शाती है. हम गिफ्टी निफ्टी की सफलता को देखकर खुश हैं." यह भी पढ़ें : Pune Road Accident: शराब के नशे में कार सवार ने लोगों को मारी टक्कर, 12 लोग हुए घायल, पुणे में सदाशिवपेठ के एक्सीडेंट का CCTV आया सामने

3 जुलाई, 2023 को गिफ्ट निफ्टी का पूर्ण रूप से परिचालन शुरू होने के बाद से एनएसई आईएक्स पर ट्रेडिंग टर्नओवर तेजी से बढ़ रहा है. गिफ्ट निफ्टी पर पूर्ण रूप से परिचालन शुरू होने के बाद मई 2025 तक 4.328 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट्स का कारोबार हुआ है और इनकी संचयी वैल्यू 1.93 ट्रिलियन डॉलर थी. एनएसई आईएक्स एक अंतर्राष्ट्रीय मल्टी एसेट एक्सचेंज है, जिसकी स्थापना 5 जून, 2017 को गिफ्ट सिटी में की गई थी और इसे इंटरनेशनल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (आईएफएससीए) द्वारा मान्यता प्राप्त है.

एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) के पास 99 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी है. यह इंडियन सिंगल स्टॉक डेरिवेटिव, इंडेक्स डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव, डिपॉजिटरी रिसिप्ट और ग्लोबल स्टॉक सहित अन्य प्रोडक्ट्स का एक विविध पोर्टफोलियो प्रदान करता है. इसके अलावा हाल ही में एनएसई ने बताया था कि वह 1,00,000 से अधिक शेयरधारकों के साथ भारत की सबसे बड़ी गैर-सूचीबद्ध कंपनी बन गई है. 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एनएसई की कंसोलिडेटेड कुल आय में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 19,177 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. वहीं, वित्त वर्ष 25 के लिए शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 12,188 करोड़ रुपए हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).