Ganesh Chaturthi 2024: महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की धूम, पुणे में 2100 छात्राओं ने गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया, देखें VIDEO
Students (Photo Credits ANI)

Ganesh Chaturthi 2024: महाराष्ट्र में गणपति की धूम मची हुई हैं. जिस त्योहार का आज तीसरा दिन हैं. भक्तगढ़ पंडालों में जाकर दुखों को हरने वाले गणेश भगवान को राजी करने के लिए पूजा अर्चाना कर रहे हैं. कुछ इसी तरह पुणे के श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणेश मंडल में 2100 छात्राओं ने शामिल होकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राएं एक  मंडल में बैठी हैं और  गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ कर रही है.

बताना चाहेंगे कि गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर से शुरू है. जो 10 दिन तक चलने वाला हैं. इस खास त्योहार पर  कुछ लोग एक दिन तो कुछ लोग तीन और कुछ लोग सात दिन की गणपति बैठाते हैं. वहीं बड़े मंडल में 10 दिन गणपति बैठाई जाती हैं. जिसके बाद  गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता हैं

 पुणे में 2100 छात्राओं ने गणपति अथर्वशीर्ष का किया पाठ: