देश

गांधी परिवार ने भारत का किया शोषण, अंबेडकर की तरह पूजे जाएंगे पीएम मोदी: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने भारत का जितना शोषण किया, उतना किसी ने नहीं किया.

गांधी परिवार ने भारत का किया शोषण, अंबेडकर की तरह पूजे जाएंगे पीएम मोदी: गिरिराज सिंह
Credit -PTI

बेगूसराय, 14 मई : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने भारत का जितना शोषण किया, उतना किसी ने नहीं किया. उन्होंने कहा कि चीन को हजार किलोमीटर जमीन देने से लेकर कश्मीर की समस्या नेहरू परिवार की देन है. देश में तुष्टीकरण की राजनीति का खेल नेहरू के काल में शुरू हुआ था. इन लोगों ने भारत के हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार किया. शहादत का पाठ पढ़ाने वाले लोगों ने आज भारत के जनमानस को जिस ढंग से धोखा दिया है, इन लोगों को उसका जवाब देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने गरीबों को आज तक कुछ नहीं दिया. देश में एक ही गरीबों के मसीहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. पीएम मोदी गरीबों के मसीहा ही नहीं, जन सरोकारों से जुड़े रहने वाले राजनेता हैं. चाहे वह 'मन की बात' हो, चाहे 'परीक्षा पर चर्चा' हो, वो लोगों से मुखातिब होते हुए सीधे संवाद करते हैं. यह भी पढ़ें : Offers Prayers For PM Modi: साबिर पिया की दरगाह पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने चढ़ाई चादर, जीत के लिए मांगी दुआ- VIDEO

उन्होंने आगे कहा कि नेहरू खानदान आज तक गरीबों को शौचालय, पानी, घर, राशन, गैस सिलेंडर नहीं दे पाया. पीएम मोदी ने 5 किलो अनाज देने के साथ 5 लाख के इलाज की गांरटी भी दी. नरेंद्र मोदी देश में एक ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जो आने वाले दिनों में अंबेडकर की तरह पूजे जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2024 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).