राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, राज्य में एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित
राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले करीब एक महीने से लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे और उनका डायलिसिस चल रहा था।
जयपुर/प्रयागराज, 8 मार्च: राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह का सोमवार तड़के निधन हो गया. वह पिछले करीब एक महीने से लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे और उनका डायलिसिस चल रहा था.
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व राज्यपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. राजस्थान सरकार ने सिंह के निधन पर एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है. यह भी पढ़े: Gauahar Khan's Father Passes Away: एक्ट्रेस गौहर खान के पिता जफर अहमद खान का हुआ निधन, अस्पताल में थे भर्ती
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

