यूपी के गाजीपुर में बेखौफ बदमाश, दो सगे भाइयों को मारी गोली, 1 की मौत
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना के सिरगिथा गांव में बदमाशों ने गोली मारकर विजय राम (46) की हत्या कर दी और उनके छोटे भाई प्रद्युम्न राम को गंभीर रूप से घायल कर दिया
लखनऊ: गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना के सिरगिथा गांव में बदमाशों ने गोली मारकर विजय राम (46) की हत्या कर दी और उनके छोटे भाई प्रद्युम्न राम को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस के अनुसार, शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकुड़ा गांव निवासी विजय राम रविवार को देर रात सिरगिथा बाजार में स्थित अपनी दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से भाई प्रद्युम्न के साथ घर जा रहे थे. जब वह सिरगिथा गांव से गुजरे रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दोनों भाइयों पर गोली चला दी.
इससे विजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। प्रद्युम्न को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने अस्पताल में प्रद्युम्न से मामले के बारे में पूछताछ की। डॉक्टरों ने प्रद्युम्न की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी के अस्पताल भेज दिया.
संबंधित खबरें
Agra Shocker: ऑटो ड्राइवर को जबरन पिलाई शराब, यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; 2 गिरफ्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Saharanpur Shocker: रेप केस से बचने के लिए युवक ने रची खुद की मौत की साजिश, कर्जदार की हत्या कर कार में जलाया शव; चार आरोपी गिरफ्तार
Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO
\