Firing at Bhind Toll Plaza: टोल प्लाजा पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, 1 कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, 2 लोग घायल, भिंड के उमरी का वीडियो आया सामने (Watch Video)
मध्य प्रदेश के भिंड में एक बार फिर टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना सामने आई है. लेकिन इस बार मारपीट ही नहीं बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. इस फायरिंग में एक कर्मचारी घायल हुआ है तो वही दुसरे कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की गई है.
भिंड, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड में एक बार फिर टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना सामने आई है. लेकिन इस बार मारपीट ही नहीं बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. इस फायरिंग में एक कर्मचारी घायल हुआ है तो वही दुसरे कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की गई है. ये घटना उमरी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि 3 बाइक पर 9 लोग पहुंचे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी.
इस दौरान एक कर्मचारी को गोली लग गई तो वही एक कर्मचारी नीचे गिर पड़ा. जिसके बाद आरोपियों ने नीचे गिरे इस कर्मचारी को बेरहमी से बेल्ट, कुर्सी और लात घूसों से पीटा. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि टोल कर्मचारी रमेश यादव को गोली लगी है तो वही दूसरा कर्मचारी सुभाष पंडित मारपीट में घायल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @SinghS38722 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: मुजफ्फरनगर में टोल प्लाजा कर्मचारियों की दादागिरी! कार सवार की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल
भिंड टोल प्लाजा पर फायरिंग
भिंड : उमरी टोल प्लाजा पर चली गोली, बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, कुर्सी से पीटा, एक कर्मचारी को दाएं पैर में लगी गोली, वहीं दूसरा बंदूक के बट से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती।#Bhind #BhindCrimenews #UmriTollPlaza #PoliceAction #MPNews #shiv_singh pic.twitter.com/sBV2omQT82
— शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट (@SinghS38722) February 16, 2025
अंधाधुंध फायरिंग से दहला परिसर
इस वीडियो में देख सकते है की टोल प्लाजा पर तीन कर्मचारी बैठे होते है. इसी दौरान बाइक से बदमाश पहुंचते है और फायरिंग शुरू कर देते है. इस दौरान कर्मचारी भागने की कोशिश करते है.इस समय एक कर्मचारी नीचे गिर जाता है और सभी आरोपी इसपर टूट पड़ते है. इसकी जमकर पिटाई करते है. बताया जा रहा है की घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है.
पुलिस ने शुरू की जांच
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी दीपक तोमर और पुलिस स्टेशन इंचार्ज शिव प्रताप राजावत मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया गया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

