Pune Garage Fire: पुणे में एक गैराज में लगी आग, 10 गाड़ियां जलकर खाक
महाराष्ट्र में पुणे जिले के कोंधवा इलाके में एक गैराज में आग लगने से कम से कम 10 चौपहिया वाहन जलकर खाक हो गए, जिनमें से ज्यादातर कारें थीं.
महाराष्ट्र में पुणे जिले के कोंधवा इलाके में एक गैराज में आग लगने से कम से कम 10 चौपहिया वाहन जलकर खाक हो गए, जिनमें से ज्यादातर कारें थीं.दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
अधिकारी ने बताया, ‘‘गैराज में बुधवार देर रात आग लगी. वहां चार पहिये वाले कई वाहन खड़े थे और अन्य सामान रखा था. हमें देर रात 11 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली. दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और साढ़े 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया.’’
उन्होंने बताया कि आग में चार पहिये वाली कम से कम 10 गाड़ियां और अन्य सामान नष्ट हो गया. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है.
Tags
संबंधित खबरें
Viral Video Scam: अशोक खरात से लेकर '19 Minute 34 Second' तक; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के नाम पर हो रही है डिजिटल ठगी, रहें सावधान
Rupali Chakankar Resigns: रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, अशोक खरात वायरल वीडियो कांड से बढ़ा विवाद
Pune News: पुणे में आवारा कुत्तों के लिए 88 फीडिंग स्पॉट तय, हर दिन 294 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण का भी लक्ष्य
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान की आशंका
\