दिल्ली के संगम विहार में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 14 लोगों को बचाया गया

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला एक इमारत की एक दुकान में आग लगने के बाद वहां फंसे हुए 14 लोगों को बचा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला एक इमारत की एक दुकान में आग लगने के बाद वहां फंसे हुए 14 लोगों को बचा लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

दमकल विभाग के मुताबिक आग लगने की सूचना देर रात लगभग 12.50 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर देर रात दो बजे तक काबू पा लिया गया.

पुलिस ने बताया कि इमारत धुएं में घिर गई थी और वहां पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार अंदर फंस गए.

इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि इमारत की तीन दुकानों में लगी आग पूरे भूतल पर फैल गई थी और इस वजह से पहली मंजिल का रास्ता बंद हो गया था.

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘घटना की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के फ्लैट में रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकाला गया और सीढ़ी की मदद से पुलिस ने चार महिलाओं, पांच पुरुषों और पांच बच्चों सहित कुल 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड