Fire in Mankhurd: मुंबई के मानखुर्द में भीषण आग, मौके पर दमकल की 19 गाड़ियां मौजूद

मुंबई के मानखुर्द में भीषण आग, मौके पर दमकल 14 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद

मानखुर्द में आग (Photo Credits Twitter)

मुंबई: मानखुर्द (Mankhurd) के मंडाला इलाके में स्थित झोपडपट्टी में भीषण आग लग गई है. ख़बरों के अनुसार आग उस इलाके में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में लगी हुई हैं. आग लगने के बाद लोगों ने इसकी सूचना आनन-फानन में दमकल विभाग को दी. सूचना के तुरंत बाद दमकल की करीब 19 गाडियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन आग लगने के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गई है. ऐहतियात के तौर पर आस-पास के झोपड़ो में रहने वाले लोगों को वहां से खाली करवाया जा रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से ट्वीट कर शेयर किये वीडियो में देखा जा सकता है कि आग इतनी भीषण है कि आग की लपटे दूर तक उठ रही है. इस बीच कबाड़ में आग लगने की वजह से धुएं का गुबार भी ऊपर तक निकल रहा हैं. आग दोपहर करीब 2 बजकर 44 मिनट के पर लगी. इस तरह की अब तक जानकारी सामने आई है. यह भी पढ़े: Fire at a Studio in Goregaon: मुंबई के गोरेगांव स्थित स्टूडियो में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 8 दमकल विभाग की गाड़ियां

मानखुर्द में लगी भीषण आग:

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी हैं. लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. वहीं अब तक राहत की बात है कि आग की चपेट में आकर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना के बाद दमकल विभाग के बाद पुलिस भी वहां पहुंची हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 221 रनों का टारगेट, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Indians 300 Matches Milestone: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट