देश

Hyderabad Fire News: हैदराबाद के फाइव स्टार होटल 'Park Hayatt' में लगी आग, हादसे के वक्त मौजूद थी IPL SRH की टीम; आनन-फानन में किया गया शिफ्ट (Watch Video)

हैदराबाद के एक फाइव स्टार होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक आग लग गई. यह वही होटल है जहां आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाड़ी ठहरे हुए थे.

Hyderabad Fire News: हैदराबाद के फाइव स्टार होटल 'Park Hayatt' में लगी आग, हादसे के वक्त मौजूद थी IPL SRH की टीम; आनन-फानन में किया गया शिफ्ट (Watch Video)
Photo- @Orangearmyforvr/X

Hyderabad Fire News: हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित फाइव स्टार होटल पार्क हयात में आज दोपहर भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार, यह वही होटल है जहां आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाड़ी ठहरे हुए थे. जैसे ही होटल के एक फ्लोर पर आग लगी, स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि होटल की पहली मंजिल पर आग लगी थी, जिससे पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया.

हालांकि, एहतियातन SRH की पूरी टीम को पार्क हयात होटल से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढें: हैदराबाद के कांचा गाचीबोवली में पेड़ों की कटाई के मामले पर न्यायालय 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा

हैदराबाद के फाइव स्टार होटल में लगी आग

होटल की पहली मंजिल पर लगी थी आग

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो और तस्वीरों में होटल की पहली मंजिल से घना धुआं उठता हुआ साफ देखा जा सकता है.होटल प्रशासन और दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग होटल की पहली मंजिल पर लगी थी. वहां से धुआं उठते ही तुरंत इमरजेंसी अलार्म बजाया गया और फायर टीम को सूचना दी गई. राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

इस घटना ने होटल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).