Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा में आज इकनॉमिक सर्वे पेश करेंगी वित्त मंत्री आतिशी, रैट माइनर्स का मुद्दा भी उठाएगी AAP- VIDEO
Atishi | Credit- X

Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा में इस वक्त बजट सत्र चल रहा है. राज्य की वित्त मंत्री आतिशी आर्थिक सर्वेक्षण कॉपी के साथ दिल्ली विधानसभा पहुंचीं हैं. वह आज सदन में वित्त वर्ष 2023-24 का इकनॉमिक सर्वे पेश करेंगी. इस दौरान सदन में रैट माइनर के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है. दरअसल, बीते दिन डीडीए के अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत रैट माइनर वकील हसन का घर ढहा दिया गया था. इस मुद्दे को लेकर सदन में बीजेपी और AAP के बीच जमकर बहस होने की संभावना है.

वीडियो देखें: