Video: कानपुर के डांडिया कार्यक्रम में मारपीट, नाम बदलकर प्रवेश करनेवाले युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पीटा
उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक डरावना वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक की बजरंग दल के कार्यकर्त्ता पिटाई कर रहे है.
Video: उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक डरावना वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक की बजरंग दल के कार्यकर्त्ता पिटाई कर रहे है. कानपुर के मोतीझील स्थित डांडिया कार्यक्रम के बाहर का ये वीडियो है. जानकारी के मुताबिक़ जिसकी पिटाई की जा रही है, वो नाम बदलकर डांडिया में शामिल हुआ था.
जिसके कारण इस युवक की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर बीच सड़क पर पिटाई की. बता दें की पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में हिंदू संघटनों की ओर से गैर हिंदुओं के डंडिया में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी. इसको लेकर कई हिंदू संघटनों के नेताओं ने विवादित बयान भी दिए थे. ये भी पढ़े:Kanpur Shocker: कानपुर में NEET कोचिंग की छात्रा से बायोलॉजी के टीचर ने की अश्लील हरकत, सीसीटीवी में VIDEO कैद होने पर गिरफ्तार
युवक की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की पिटाई
डांडिया कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट,नाम बदल कर प्रवेश कर रहे लोगों को पीटा,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोगों को पीटा
गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर खोला गया मोर्चा
मोतीझील स्थित डांडिया कार्यक्रम का मामला#UttarPradsh #kanpur pic.twitter.com/M4fuEkW27x
— UP News18 (@upnews_18) October 5, 2024
कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के नेताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को निवेदन भी सौंपा था. इन लोगों ने मांग की थी की गैर हिंदूओं को गरबा और डांडिया का आयोजन करने की अनुमति न दी जाएं.
इसके साथ ही डांडिया में आधार कार्ड देखकर ही डांडिया में प्रवेश देने के लिए भी इस दौरान कहा गया था. बता दें की कई दिनों से डांडिया और गरबा को लेकर नेताओं के बयान आ रहे थे. जिसके कारण बजरंग दल जैसे हिंदू संघटनों में काफी आक्रोश था, इसी के मद्देनजर ये घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर मारपीट का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

