VIDEO: कोल्हापुर में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर ही दो ग्रुप्स में हुई मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वीडियो आया सामने
कोल्हापुर के फुटबॉल ग्राउंड पर दो ग्रुप्स के बीच हाथापाई और मारपीट की घटना सामने आई है. ग्राउंड पर ही खिलाड़ियों में फ्री स्टाइल देखने को मिली.
कोल्हापुर, महाराष्ट्र: कोल्हापुर के फुटबॉल ग्राउंड पर दो ग्रुप्स के बीच हाथापाई और मारपीट की घटना सामने आई है. ग्राउंड पर ही खिलाड़ियों में फ्री स्टाइल देखने को मिली. पाटाका तालीम मंडल और श्री शिवाजी तरूण मंडल की पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाड़ियों के बीच ये मारपीट हुई है. इस दौरान पुलिस की ओर से हल्का लाठीचार्ज किया गया है.
इस फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में काफी तनाव था. रविवार को उत्तरेश्वर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में फ्रीस्टाइल देखने को मिली. जिसके कारण मैच देखने आएं दर्शक भी काफी हैरान हो गए. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया X पर @News18lokmat नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Football Players Fight in Kolhapur Video: कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में दो टीमों के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जमकर लड़ाई, देखें वायरल वीडियो
फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच मारपीट
कोल्हापूरात फुटबॉल सामन्याला गालबोट, तुफान राडा#Kolhapur #Football pic.twitter.com/xZfREXi5aG
— News18Lokmat (@News18lokmat) March 31, 2025
मैच के दौरान हुई मारपीट
रविवार को कोल्हापुर में उत्तरेश्वर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अचानक खिलाड़ियों के बीच मारपीट हो गई.मैदान में मौजूद दर्शकों को कुछ समझ नहीं आया. इस झड़प के कारण मैदान पर काफी भीड़ थी. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मैच के दौरान मारपीट से दर्शक हैरान
ये मारपीट किस वजह से हुई इसका कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद शहर के लोगों ने भी इस घटना की निंदा की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

