VIDEO: सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में वकीलों के बीच WWE, एक दुसरे को लाठियों से और कुर्सी उठाकर मारा, झांसी का वीडियो आया सामने
झांसी में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में उस समय हंगामा मचा गया. जब एक वकील को दुसरे वकील के जूनियर ने जमकर पीटा. इस मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद अब कोर्ट की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे है.
झांसी, उत्तर प्रदेश: झांसी में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में उस समय हंगामा मचा गया. जब एक वकील को दुसरे वकील के जूनियर ने जमकर पीटा. इस मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद अब कोर्ट की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे है. इस घटना का वीडियो इस दौरान किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया.
वीडियो में देख सकते है लाठी और कुर्सी उठाकर मारपीट की गई. इस घटना के बाद काफी देर तक कोर्ट में हंगामा मचा रहा. इसके बाद जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @NewsNwi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: झांसी SDM कोर्ट बना जंग का मैदान, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वकीलों के बीच मारपीट
#JHANSI झांसी में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में एक वकील को दूसरे वकील के जूनियर ने लाठी-डंडों और लात घूसों से पीटा। इस दौरान लोग घटना का वीडियो बनाने लगे। इसे किसी ने पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/UVrTNurAXr
— News World India (@NewsNwi) April 5, 2025
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ ये विवाद जमानत को लेकर हुआ है. बताया जा रहा है की वकील नितिन शर्मा कोर्ट में जमानत को लेकर पैरवी कर रहे थे. इस दौरान एक शख्स आया और खुद को वकील रामकिशोर का जूनियर बताते हुए ये कहने लगा कि वही जमानत कराएगा. जब शर्मा वकील ने जमानत कराने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी. आरोपी ने खुद को एक वकील का जूनियर बताया था. इस घटना के बाद बाकी वकीलों ने कार्रवाई की मांग की है.
दुसरे वकीलों के साथ भी मारपीट की
बताया जा रहा है की जब वकील के साथ मारपीट की जा रही थी तो दुसरे वकील जब इन्हें रोकने के लिए पहुंचे तो आरोपी शख्स ने उनके साथ भी मारपीट की. शर्मा वकील ने आरोप लगाया है की मारपीट करने वाला शख्स वकील नहीं है और कोर्ट में बिना किसी रजिस्ट्रेशन के घूमता है. इस मामले में वकीलों ने कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक़ दोनों तरफ से शिकायत मिली है, मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

