देश

Teachers Fight Video: दो शिक्षकों के बीच हुई जमकर मारपीट, सड़क पर एक दुसरे को मारी लात और घुसे, बिहार के नालंदा की स्कूल का वीडियो आया सामने

नालंदा के हिलसा शहर में रामबाबू हाईस्कूल में एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें स्कूल के दो शिक्षकों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई.

Teachers Fight Video: दो शिक्षकों के बीच हुई जमकर मारपीट, सड़क पर एक दुसरे को मारी लात और घुसे, बिहार के नालंदा की स्कूल का वीडियो आया सामने
Credit-(Twitter-X)

नालंदा, बिहार:  बिहार शरीफ के हिलसा शहर के रामबाबू हाईस्कूल में एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें स्कूल एक दो शिक्षकों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई. इस दौरान स्कूल के विद्यार्थी भी मौजूद थे.

वीडियो में आप देख सकते है की स्कूल के बच्चों की तरह दोनों शिक्षक आपस में लड़ रहे है, दोनों ने एकदूसरे पर हाथ उठाया और दोनों जमीन पर गिरकर भी मारपीट की. इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षकों पर ही सवाल उठने लगे है. ये भी पढ़े:Viral Video: छुट्टी न मिलने पर महिला टीचर ने की पुरुष शिक्षक टीचर की धुलाई, बिहार के गोपालगंज का मामला

शिक्षकों के बीच सड़क पर मारपीट 

जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार को सुबह स्कूल के कुछ शिक्षक और बच्चे पहुंचे थे, लेकिन तब स्कूल का गेट नहीं खुला था. सभी गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान शिक्षक रविंद्र प्रसाद और अवधेश प्रसाद के बीच किसी बात को लेकर पहले काफी विवाद हुआ और देखते देखते ही दोनों ने एकदूसरे को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी. दोनों एक दुसरे को पकड़कर मारने लगे और नीचे गिर गए, इसके बाद भी दोनों मारपीट कर रहे थे. इसके बाद कुछ लोगों ने मिलाकर दोनों को अलग किया.

बताया जा रहा है की स्कूल की तरफ से इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद अब ये सवाल उठने लगे है की जो शिक्षक खुद ही बीच सड़क पर मवालियों के जैसे लड़ते हो, ऐसे शिक्षक बच्चों को क्या सही शिक्षा दे पाएंगे. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Amriteshnalanda नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).