हमने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे हैं जहां लोग झगड़ रहे हों. लेकिन क्या आपने कभी दो शिक्षकों को आपस में लड़ते देखा है? इस समय सोशल मीडिया पर बिहार के गोपालगंज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और पुरुष टीचर के बीच मारपीट होती दिख रही है. दो शिक्षकों के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के गोपालगंज के बरौली के एक सरकारी स्कूल का है. जहां छुट्टी के मुद्दे पर दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है. इस स्कूल के शिक्षकों के बीच एक महिला शिक्षक अपने सामने कुर्सी पर बैठे पुरुष शिक्षक का कॉलर खींचती नजर आ रही है और वीडियो में दिख रहा है कि धीरे-धीरे दोनों शिक्षकों के बीच बहस के बाद मारपीट होने लगती है. यह भी पढ़ें: Video: नोएडा की Amity यूनिवर्सिटी बनी छात्रों के लिए अखाड़ा, फिर जमकर हुई मारपीट, वीडियो आया सामने
छुट्टी न मिलने पर महिला टीचर ने की पुरुष शिक्षक टीचर की धुलाई:
Kalesh b/w a Male teacher and a Female teacher inside School over some Leave issues, Gopalganj Bihar
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 6, 2024










QuickLY