UP Accident: यूपी के अमरोहा में कार-बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, 4 यूट्यूबर्स की मौत 2 घायल- VIDEO
Road Accident (img: File photo)

UP Accident: यूपी के अमरोहा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां रविवार देर रात हसनपुर गजरौला रोड पर कार और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस एक्सीडेंट में 4 यूट्यूबर्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, चारो मृतक 'राउंड टू वर्ल्ड' नाम का यूट्यूब चैनल चलाते थे. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी 6 लोग अमरोहा के हसनपुर से एक दावत खाकर वापस आ रहे थे. मृतकों की पहचान अलीपुर के लक्की, सलमान, शाहरुख और शहनवाज के रूप में हुई है.

यूपी के अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, 4 यूट्यूबर्स की मौत