Farmers Protest End: हरियाणा सरकार ने मानी MSP की मांगे, फैसले के बाद ख़ुशी से झूमे किसान (Watch Video)

Farmers End Agitation Over MSP: एमएसपी की मांग लेकर किसानों की जीत हुई है. हरियाण सरकार ने आखिरकार किसानों की सभी मांगों को मान लिया है. प्रदेश सरकार सूरजमुखी को प्रति क्विंटल 6400 रुपये के हिसाब से खरीदने के लिए तैयार हो गई है. यानि किसानों को अब सूरजमुखी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिलेगा. वहीं, जेल में बंद सभी किसानों को भी बुधवार को रिहा कर दिया जाएगा. सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के बाद किसान ख़ुशी से झूम उठे.

सरकार के फैसले के बाद भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम अपना धरना समाप्त कर रहे हैं. बंद रास्ते आज खुलेंगे. उन्होंने आगे कहा, "हम इसलिए विरोध कर रहे थे कि हमारी फसल एमएसपी पर खरीदी जाए. हम देशभर में एमएसपी के लिए लड़ते रहेंगे. हमारे नेताओं को भी जल्द रिहा किया जाएगा. हमारे नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे.

Tweet:

Video: