Farmers Protest: पंजाब के पटियाला में किसानों ने ब्लॉक किया रेलवे ट्रैक, कहा- मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन- VIDEO
Farmer Protest Credit- ANI

Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है. किसान राष्ट्रीय राजधानी में एंट्री करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है. इससे नाराज किसानों ने अब रेलवे ट्रैक को बाधित करना शुरू कर दिया है. प्रदर्शनकारी किसान पंजाब में पटियाला के राजपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचें. यहां उन्होंने रेल की पटरियों को जाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक पटरियों पर किसानों का विरोध प्रदर्शन शाम 5 बजे तक जारी रहेगा. किसानों  का कहना है कि जब तक MSP को कानून बनाने समेत उनकी तमाम मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

देखें VIDEO: