देश

Natasha Diddee Dies: फेमस फूड ब्लॉगर नताशा डिड्डी ने दुनिया को कहा अलविदा, 12 साल तक बिना पेट के निकाली जिंदगी

पॉपुलर फूड ब्लॉगर नताशा डिड्डी (Natasha Diddee) इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. उन्हें 'द गटलेस फूडी' के नाम से जाना जाता था. नताशा डिड्डी का रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया.

Natasha Diddee Dies: फेमस फूड ब्लॉगर नताशा डिड्डी ने दुनिया को कहा अलविदा, 12 साल तक बिना पेट के निकाली जिंदगी
Natasha Diddee Dies | Photo: Instagram

पॉपुलर फूड ब्लॉगर नताशा डिड्डी (Natasha Diddee) इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. उन्हें 'द गटलेस फूडी' के नाम से जाना जाता था. नताशा डिड्डी का रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया. उनकी मौत की खबर उनके पति ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दी. उन्होंने लिखा, "बहुत दुख और पीड़ा के साथ मुझे अपनी पत्नी नताशा डिडी उर्फ द गटलेस फूडी के दुखद और हृदयविदारक निधन की सूचना देनी पड़ रही है."

नताशा डिड्डी को इंस्टाग्राम पर 'द गटलेस फूडी' के नाम से जाना जाता है. उनके 1 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स थे. नताशा इसलिए अधिक लोकप्रिय थीं क्यों कि वह एक ऐसी फूड ब्लॉगर थी जिनका पेट नहीं था. ट्यूमर का पता चलने के बाद उनका पूरा पेट निकाल दिया गया था.

नताशा की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अपने पिछले कुछ इंटरव्यूज में, उन्होंने खुलासा किया था कि वह दस्त, मतली और भोजन करने के बाद चक्कर आना या थकान जैसी कई परेशानियों से पीड़ित थीं. इससे पहले उनके पेट में विकसित हुए ट्यूमर के कारण उनका पूरा पेट हटा दिया गया था.

नताशा पेशे से शेफ थीं, वो अपना फूड ब्लॉगर चैनल भी चलाती थीं. हैरानी की बात यह है की उन्होंने अपनी जिंदगी के 12 साल बिना पेट के जिए. उन्होंने कई होटल-रेस्टोरेंट में काम किया. बड़ी संख्या में लोग उनके फैन थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).