Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कल यानी 18 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल खेला जाएगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम भी जीत हासिल कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.
भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 122 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 63 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 51 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.
शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में अपनी अच्छी वापसी करना चाहेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.
भारतीय टीम को इस अहम मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी से दमदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 41 पारियों में 46.05 की औसत के साथ 1,750 रन बनाए हैं. इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बल्ले से पांच शतक निकले हैं. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 पारियों में 55.23 की औसत से 1,657 रन बनाए हैं. वहां, विराट कोहली ने छह शतक जड़ें हैं. गेंदबाजी में जवागल श्रीनाथ ने 30 मैचों में 20.41 की औसत से 51 विकेट लिए. वर्तमान भारतीय गेंदबाज में कुलदीप यादव ने 26.33 की औसत से 24 विकेट लिए.
टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव
न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने टीम इंडिया के खिलाफ 47.75 की औसत से 1,385 रन बनाए थे. इस दौरान रॉस टेलर के बल्ले से तीन शतकीय पारियां निकली हैं. टीम इंडिया के खिलाफ केन विलियमसन ने 44.25 की औसत से 1,239 रन, और डेरिल मिचेल ने 48.62 की औसत से 389 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में टिम साउथी ने टीम इंडिया के खिलाफ 24 पारियों में 36.23 की औसत से 38 विकेट लिए थे. काइल मिल्स ने 34.53 की औसत से 29 पारियों में 32 विकेट लिए थे.
भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीत सकी है न्यूजीलैंड
अब तक दोनों टीमें कुल 17 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 9 सीरीज भारतीय टीम ने जीती हैं और 6 सीरीज न्यूजीलैंड ने अपने नाम की हैं. इस बीच 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं. अपने देश में खेलते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी 7 सीरीज जीती है. दिलचस्प रूप से कीवी टीम ने 1988 में भारत में पहली बार सीरीज खेली थी और अब तक सीरीज नहीं जीती है.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY