जरुरी जानकारी

Is 7 July a Public Holiday? 7 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार, बैंक, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? जानें सच्चाई

Is 7 July 2025 a Public Holiday in India? 7 जुलाई 2025 को पूरे भारत में मुहर्रम की छुट्टी का दावा झूठा है. बैंक, शेयर बाज़ार खुले रहेंगे और चाँद दिखने पर ही कुछ राज्यों में स्थानीय स्तर पर छुट्टी मनाई जा सकती है.

Is 7 July a Public Holiday? 7 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार, बैंक, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? जानें सच्चाई
Is July 7 a National Holiday

Fact Check: मुहर्रम 2025 को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है, कि 7 जुलाई 2025 को पूरे भारत में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इन रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि इस दिन बैंक, स्टॉक मार्केट (Stock Markets), स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. लेकिन जब इस दावे की सच्चाई की जांच की गई, तो सामने आया कि ऐसा कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

दरअसल, मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है और इसका दसवां दिन ‘आशूरा’ (Ashura) कहलाता है. यह दिन हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में श्रद्धा और शांति के साथ मनाया जाता है. भारत में यह एक धार्मिक अवसर के तौर पर महत्वपूर्ण जरूर है, लेकिन यह पूरे देश में एक समान रूप से सार्वजनिक अवकाश नहीं होता. छुट्टियों का निर्धारण आम तौर पर राज्य सरकारें अपने-अपने हिसाब से करती हैं, और कई बार यह चाँद के दीदार पर भी निर्भर करता है.

यह भी पढ़े-EPFO ने ऑटो सेटलमेंट की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की, सिर्फ 3 दिन में ट्रांसफर होगा पैसा

भारतीय रिज़र्व बैंक की जुलाई 2025 की अवकाश सूची के अनुसार, पूरे महीने में केवल दो दिन बैंक बंद रहेंगे—12 जुलाई (दूसरा शनिवार) और 26 जुलाई (चौथा शनिवार). इन दोनों तारीखों के अलावा केवल हर रविवार को बैंक बंद होते हैं. इस हिसाब से देखा जाए तो 7 जुलाई को कोई बैंक अवकाश नहीं है, और यह दिन सामान्य कार्य दिवस रहेगा. इसी तरह शेयर बाजार की बात करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची में जुलाई में केवल रविवार को ही अवकाश दिखाया गया है. यानी 7 जुलाई को शेयर बाजार भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

6 जुलाई को रविवार होने के कारण उस दिन बैंक और स्टॉक मार्केट वैसे भी बंद रहेंगे. इसलिए यदि मुहर्रम की 10वीं तारीख यानी आशूरा 6 जुलाई को पड़ता है, तो वैसे ही उस दिन छुट्टी होगी. लेकिन यदि चाँद 28 जून को दिखाई देता है, और मुहर्रम की शुरुआत उस दिन से होती है, तो आशूरा 7 जुलाई को मनाया जाएगा. ऐसी स्थिति में कुछ राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्णय ले सकती हैं. हालांकि, अब तक किसी भी राज्य की ओर से 7 जुलाई को छुट्टी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

इन तथ्यों के आधार पर यह साफ़ कहा जा सकता है, कि 7 जुलाई 2025 को पूरे भारत में सार्वजनिक अवकाश का दावा गलत है. न तो केंद्रीय स्तर पर कोई छुट्टी घोषित हुई है, और न ही बैंक या स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे. कुछ राज्यों में स्थानीय स्तर पर छुट्टियां हो सकती हैं, लेकिन यह पूरी तरह चाँद दिखने और राज्य सरकार के निर्णय पर निर्भर करेगा. ऐसे में नागरिकों को वायरल हो रही अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).