News

MP Shocker: हॉस्पिटल में ही गर्भवती महिला के लिए परिजनों ने बुलाया तांत्रिक, करवाया गया झाड़ फूंक, पन्ना जिला हॉस्पिटल का VIDEO आया सामने

देश में अंधविश्वास (Superstition) काफी ज्यादा फैल गया है. अंधविश्वास के चक्कर में कई लोग अपनी जान भी गंवा देते है. ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) जिला हॉस्पिटल से सामने आया है.

MP Shocker: हॉस्पिटल में ही गर्भवती महिला के लिए परिजनों ने बुलाया तांत्रिक, करवाया गया झाड़ फूंक, पन्ना जिला हॉस्पिटल का VIDEO आया सामने
Credit-(X,@VistaarNews)

पन्ना, मध्य प्रदेश: देश में अंधविश्वास (Superstition)काफी ज्यादा फैल गया है. अंधविश्वास के चक्कर में कई लोग अपनी जान भी गंवा देते है. ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना (Panna) जिला हॉस्पिटल से सामने आया है. जहांपर एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) को हॉस्पिटल में लाया गया था. इस दौरान ऑपरेशन थिएटर के बाहर ही झाड़ फूंक की प्रक्रिया चल रही थी. इस दौरान तांत्रिक ने ये पूरी प्रक्रिया की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें देख सकते है की एक छोटी से बच्ची के सिर पर एक बोतल रखकर और उसके हाथों में नारियल देकर गर्भवती महिला के चारों तरफ चक्कर लगवाएं गए. इस दौरान लोग और हॉस्पिटल का स्टाफ कई देर तक ये तमाशा देखते रहे.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Kasganj: मर चुके युवक को जिंदा करने के लिए किए गए तंत्र मंत्र और टोटके, बंगाल से बुलाई गई तांत्रिक, कासगंज जिले में 3 दिन तक चला अंधविश्वास का खेल; VIDEO

हॉस्पिटल में किया झाड़ फूंक

लोगों और स्टाफ के सामने चला अंधविश्वास का खेल

इस घटना के बाद सामजिक संघटनों ने भी इसका विरोध किया है और कार्रवाई की मांग की है. इस घटना से ये देखा जा सकता है की आज भी लोग अंधविश्वास (Superstition) के जाल में फंसे हुए है. आज भी लोगों को विज्ञान पर कम और झाड़ फूंक पर ज्यादा भरोसा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें की पिछले दिनों भी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक वीडियो सामने आया था. जहांपर सांप के काटने के बाद एक तांत्रिक ने दावा किया था की वह उस मृत युवक को जिंदा कर देगी. लेकिन ये दावा फेक निकला. इसके साथ ही कई ग्रामीण भागों में आज भी सांप के काटने के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाने की बजाय झाड़ फूंक करवाई जाती है.जिसके कारण लोग मर भी जाते है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2025 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).