Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी माध्यम के आत्मानंद कॉलेज भी खुलेंगे- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ में छात्रों को बेहतर और उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श विद्यालय शुरू किए गए थे अब इसी तर्ज पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय भी शुरु किए जा रहे है
रायपुर, 13 जुलाई: छत्तीसगढ़ में छात्रों को बेहतर और उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा मुहैया कराने के मकसद से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श विद्यालय शुरू किए गए थे अब इसी तर्ज पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय भी शुरु किए जा रहे है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर में प्रदेश के प्रथम स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गरीब से गरीब परिवार के विद्यार्थी को भी उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने के लिए हमने वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की शुरुआत की यह योजना प्रदेश में काफी लोकप्रिय हुई भेंट-मुलाकात के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की मांग की जाती थी.यह भी पढ़े: Chhattisgarh Shocker: बिलासपुर में पति ने पत्नी की हत्या के बाद किए शव के टुकड़े, लाश को पानी की टंकी में छिपाया
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में आज स्वामी आत्मानन्द योजना के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम के 377 और हिंदी माध्यम के 350 स्कूल संचालित हैं स्कूलों के साथ- साथ हमने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों की भी शुरुआत करने का निर्णय लिया है इस साल 10 कॉलेज खोलने का लक्ष्य है इन्हीं में से एक कॉलेज का लोकार्पण कांकेर में किया जा रहा है मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से जो बच्चे हायर सेकेंडरी स्कूलों से पढ़कर निकलेंगे, उन्हें स्वामी आत्मानंद अंगेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालयों में भी इसी माध्यम से शिक्षा मिलती रहेगी पिछले साढ़े चार सालों में 26 हजार 989 शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई हैं पहले 14 हजार 500 शिक्षकों की भर्तियां निकाली गई थी, इनमें से 10 हजार 834 शिक्षकों को स्कूलों में नियुक्तियां दी जा चुकी है मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में 12 हजार 489 शिक्षकों की और भर्तियां निकाली है, जो प्रक्रिया में है बस्तर संभाग के सभी जिलों में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ काम किया गया है बस्तर संभाग के 314 बंद स्कूलों को पुनः खोला गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

