एलन मस्क की Tesla ने भारत में इन पदों पर निकाली हैं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Tesla Vacancy in India : हाल ही में टेस्ला चीफ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इसके बाद टेस्ला का भर्ती से जुड़ा विज्ञापन लिंक्डइन पर पोस्ट किया गया.
Tesla Jobs 2025 : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कार निर्माता कंपनी 'टेस्ला' ने भारत में नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 'टेस्ला' की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla Inc) ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर 13 वेकेंसी पोस्ट की है. इनमें सर्विस एडवाइज़र, पार्ट्स एडवाइज़र, सर्विस टेक्निशियन, सर्विस मैनेजर, स्टोर मैनेजर, बिज़नेस ऑपरेशन एनालिस्ट, कस्टमर सपोर्ट सुपरवाइज़र, डिलिवरी ऑपरेशन स्पेशलिस्ट समेत 13 तरह की नौकरियां शामिल है. टेस्ला में नौकरी करने के सपने देखने वाले लोग यहां देख सकते हैं कि किस तरह की नौकरियां हैं और आवेदन कैसे करना है.
टेस्ला ने इन पदों पर जारी की भर्तियां :
टेस्ला भर्ती के लिए इस तरह करें अप्लाई :
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट (https://www.tesla.com/) पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब आपको Click here for New Registration पर क्लिक करने के बाद अपनी डिटेल्स भरनी होगी.
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा.
- अब फॉर्म भरने के साथ रिज्यूमे अपलोड करके सबमिट कर दें.
- रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट होने के बाद कॉल और ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा.
- अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए. अधिक जानकारी के लिए टेस्ला की आधारिक वेबसाइट (https://www.tesla.com/) पर विजिट कर सकते हैं.
यह भी पढ़े-ITR Filing: नए बिल में आयकर रिफंड के लिए ड्यू डेट से पहले आईटीआर दाखिल करना अनिवार्य है?
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2025 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

