Electoral Bonds New Details: चुनाव आयोग ने जारी की इलेक्टोरल बॉन्ड की नई डिटेल, SC ने दी थी 17 मार्च तक की डेडलाइन

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का नया डेटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. 15 मार्च के आदेश के अनुसार चुनाव आयोग को यह लिस्ट नई जानकारी के साथ 17 मार्च शाम 5 बजे तक अपलोड करनी थी. आयोग को यह डेटा रजिस्ट्री से डिजिटल रूप में पेन ड्राइव में मिला था.

नए डॉक्यूमेंट्स केवल बॉन्ड की तारीख, कैटेगरी, बॉन्ड नंबर्स, जारी करने वाले भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच, रिसीविंग डेट और क्रेडिट डेट का डेटा दिखाते हैं. हालांकि इसमें बॉन्ड के यूनीक अल्फान्यूमेरिक नंबर्स नहीं हैं.