Karnataka Horror: बेंगलुरु में सीटी स्कैन के दौरान बुजुर्ग महिला का यौन उत्पीड़न, अस्पताल का कर्मचारी गिरफ्तार
आरोपी पीड़ित महिला को अगले दिन तड़के सीटी स्कैन के लिए ले गया था. उसने महिला को बिना कपड़ों के सीटी स्कैन मशीन पर सोने के लिए कहा. जब वह लेटी हुई थी तो आरोपी ने उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ था.
- Read in
- हिंदी
Woman Sexually Harassed During CT Scan: बेंगलुरु में सीटी स्कैन के दौरान एक बुजुर्ग महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया. यह घटना कोडिगेहल्ली क्षेत्र की है. इस संबंध में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान अस्पताल स्टाफ अशोक के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक महिला को 3 अगस्त को बीमारी के बाद बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोपी पीड़ित महिला को अगले दिन तड़के सीटी स्कैन के लिए ले गया था. उसने महिला को बिना कपड़ों के सीटी स्कैन मशीन पर सोने के लिए कहा. जब वह लेटी हुई थी तो आरोपी ने उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ था. Kerala Shocker: केरल में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, अपहरण के बाद किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी छुआ था. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया था कि आरोपी ने उसे यौन संबंध बनाने के लिए और भी प्रताड़ित किया था. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
An elderly woman was allegedly sexually harassed during CT scan in #Bengaluru, police said. The incident took place in the limits of Kodigehalli police station limits.
The police following complaint in this regard have arrested the accused. The accused has been identified as… pic.twitter.com/5lovCd5aEQ
— IANS (@ians_india) September 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

