Rajasthan board 10th result 2020: जल्द जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित करने के बाद अब जल्द ही 10वीं क्लास का भी रिजल्ट घोषित कर सकता है. बताया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड ने 10वीं क्लास के रिजल्ट को जारी करने से सम्बंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

रिजल्ट (Photo Credits: Pixabay)

Rajasthan board 10th result 2020: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Rajasthan Board Of Secondary Education) 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित करने के बाद अब जल्द ही 10वीं क्लास का भी रिजल्ट घोषित कर सकता है. बताया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड ने 10वीं क्लास के रिजल्ट को जारी करने से सम्बंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. विद्यार्थी रिजल्ट घोषित किए जानें के बाद राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस वर्ष परिणाम के आने में देरी क्यों हुई, परीक्षा में पास होने के लिए न्‍यूनतम कितने अंकों की आवश्‍यकता होती है और परीक्षा से जुड़ी अन्‍य जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- RBSE 12th Arts Result 2020 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे जारी, ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर चेक करें रिजल्ट

बता दें कि राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस साल करीब 11 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा इस वर्ष मार्च महीनें में आयोजित की गई थी, लेकिन इस दौरान देश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन के बाद राज्य में 20 मार्च से 24 के बीच होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. बोर्ड ने इन बची हुई परीक्षाओं को बाद में 29 और 30 जून को आयोजित किया था.

राजस्थान बोर्ड ने बीते 21 जुलाई को 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया था. इससे पहले बोर्ड ने 8 जुलाई को 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट 13 जुलाई को घोषित किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश