शिक्षा

Odisha Joint Entrance Exam 2026 Results Out: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर्स की सूची, रैंक और मेरिट लिस्ट

ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा समिति ने ओजेईई (OJEE) 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल परीक्षा में 92,628 छात्र शामिल हुए थे. परिणाम के साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है.

Odisha Joint Entrance Exam 2026 Results Out: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर्स की सूची, रैंक और मेरिट लिस्ट
(Photo Credits Twitter)

Odisha Joint Entrance Exam 2026 Results Out:  ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा समिति (OJEE Committee) ने सोमवार को ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2026 के नतीजों की घोषणा कर दी है. इस परीक्षा का आयोजन 4 मई से 10 मई 2026 के बीच किया गया था. ओजेईई स्कोर के आधार पर राज्य भर के सरकारी और निजी संस्थानों में संचालित होने वाले 16 तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

परीक्षा में दर्ज की गई 89.55 प्रतिशत उपस्थिति

इस वर्ष ओजेईई परीक्षा के लिए कुल 1,03,434 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 92,628 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए, जिससे इस बार कुल उपस्थिति दर 89.55 प्रतिशत दर्ज की गई.  यह भी पढ़े: DDU UG & PG Odd Semester Results Out: डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के UG और PG सेमेस्टर के नतीजे घोषित, ddugu.ac.in पर ऐसे चेक करें नतीजे

परीक्षा के सफल संचालन के लिए ओडिशा के सभी 30 जिलों में 93 केंद्र बनाए गए थे. इसके अलावा राज्य के बाहर कोलकाता, रांची और पटना जैसे शहरों में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिससे कुल केंद्रों की संख्या 99 पहुंच गई थी.

यहां देखें लिस्ट

आधिकारिक वेबसाइट और लॉगिन प्रक्रिया

उम्मीदवार परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. स्कोरकार्ड देखने के लिए निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध हैं.

  • odishajee.com

  • ojee.nic.in

नतीजे देखने के लिए छात्रों को पोर्टल पर अपना 'एप्लिकेशन नंबर' (Application Number) और 'यूज़र पासवर्ड' (User Password) दर्ज करना होगा. इसके बाद ही वे अपने स्कोरकार्ड तक पहुंच सकेंगे.

स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की सूची जारी

परिणामों की घोषणा के साथ ही विभिन्न श्रेणियों और पाठ्यक्रमों के टॉपर्स के नाम भी साझा किए गए हैं. इस साल बी.फार्मा (B Pharm) पाठ्यक्रम में सुभ्रांशु सुतार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है.

अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बात करें तो त्रिबिक्रम प्रधान ने एमबीए (MBA) श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं नरेन पात्रा ने एमसीए (MCA) में टॉप किया है, जबकि स्वागत कुमार बेहूरा ने एम.टेक (MTech) पाठ्यक्रम में सर्वोच्च रैंक हासिल की है. सभी सफल उम्मीदवारों को अब आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2026 08:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).