NEET UG Row 2024: दिल्ली में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) मुद्दे पर कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वे राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) के पेपर में धांधली के आरोप लग रहे हैं. बता दें, इस परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को आया था. इसके एक दिन बाद से ही इसमें धांधली होने के आरोप लगने लगे. इस कड़ी में कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के सदस्यों ने दिल्ली में एनईईटी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया है.
राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट को लेकर दिल्ली में NSUI का प्रोटेस्ट
#WATCH कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ) के सदस्यों ने दिल्ली में NEET मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/5VtyGCiMVL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2024













QuickLY