JKBOSE 12th Results 2019: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, jkbose.ac.in पर ऐसे करें चेक
जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं के रिजल्ट आज शाम 6 बजे घोषित होंगे. यह परिणाम जम्मू संभाग के समर जोन में आने वाले स्कूलों की बारहवीं कक्षा के हैं. परिणाम की आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkboseresults.net पर देख सकते हैं.
JKBOSE 12th Results 2019: जम्मू- कश्मीर बोर्ड 12वीं के रिजल्ट आज शाम 6 बजे घोषित होंगे. यह परिणाम जम्मू संभाग के समर जोन में आने वाले स्कूलों की बारहवीं कक्षा के हैं. परिणाम की आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkboseresults.net पर देख सकते हैं. इसके अलावा jkbose.jk.gov.in पर भी छात्र रिजल्ट देख सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर एक ऐसा राज्य है जहां पर जम्मू व कश्मीर संभाग के अलग-अलग शिक्षा निदेशालय हैं. कश्मीर जोन के स्कूल विंटर जोन में आते हैं जबकि जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूल भी विंटर जोन में शामिल हैं, जिनका परिणाम कश्मीर संभाग के साथ घोषित होता है.
यह भी पढ़ें- SSC CGL 2017 Result: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एसएससी के रिजल्ट जारी, ssc.nic.in पर ऐसे करें चेक
- JKBOSE 2019 12 वीं के परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkboseresults.net पर जाएं.
- रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें. एक नया पेज खुल जाएगा.
- परीक्षा का रोल नंबर डालें और अब सबमिट करें.
- रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
JKBOSE Class 12 का रिजल्ट पिछले साल 25 अप्रैल को घोषित किया गया था. परीक्षा के लिए लगभग 6,99,82 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 36,227 छात्रों ने परीक्षा पास की. कुल पास प्रतिशत 51.77% था. जेके बोर्ड ने एक ही समय में सभी तीन धाराओं यानी आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के परिणाम घोषित किए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

